Janhvi Sonam Kapoor: लंदन में खूब मस्ती करती दिखी सोनम, जान्हवी

Janhvi Sonam Kapoor: जान्हवी कपूर हाल ही में लंदन में अपनी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर से मिली। इस दौरान दोनों बहने खूब मस्ती करती दिखी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

Janhvi Sonam Kapoor: लंदन में खूब मस्ती करती दिखी सोनम, जान्हवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इसी बीच जान्हवी की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अपनी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। कपूर सिस्टर्स की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।

मस्ती करती दिखी सोनम और जान्हवी

बता दे कि एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर के साथ लंदन में रहती है। इसी बीच रिया कपूर और जान्हवी कपूर भी लंदन पहुंची और अपनी बहन सोनम के साथ खूब समय बिताते नजर आई। हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में तीनों बहनों को साथ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पहली तस्वीर सोनम और जान्हवी की है। इस फोटो में सोनम ऑरेंज कलर जबकि जान्हवी वाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस दौरान दोनों बहनों को खूब हँसते हुए देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में वे सभी एक रेस्टोरेंट में बैठे खाना खाते हुए नजर आ रही है। लास्ट स्लाइड में रिया कपूर को अपने पति के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।

फैंस ने लुटाया प्यार

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, ‘शाम सात बजे स्वीट समर सोलस्टिस। #लंदनबायनाइट। फैंस को सोनम, रिया और जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़े: Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, साउथ इंडियन लुक में नजर आई एक्ट्रेस 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *