लंदन में खूब मस्ती करती दिखी सोनम कपूर और जान्हवी कपूर, रिया कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

जान्हवी कपूर हाल ही में लंदन में अपनी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर से मिली। इस दौरान दोनों बहने खूब मस्ती करती दिखी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इसी बीच जान्हवी की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अपनी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। कपूर सिस्टर्स की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।

लंदन में खूब मस्ती करती दिखी सोनम और जान्हवी

बता दे कि एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर के साथ लंदन में रहती है। इसी बीच रिया कपूर और जान्हवी कपूर भी लंदन पहुंची और अपनी बहन सोनम के साथ खूब समय बिताते नजर आई। हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में तीनों बहनों को साथ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पहली तस्वीर सोनम और जान्हवी की है। इस फोटो में सोनम ऑरेंज कलर जबकि जान्हवी वाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस दौरान दोनों बहनों को खूब हँसते हुए देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में वे सभी एक रेस्टोरेंट में बैठे खाना खाते हुए नजर आ रही है। लास्ट स्लाइड में रिया कपूर को अपने पति के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।

फैंस ने लुटाया प्यार

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, ‘शाम सात बजे स्वीट समर सोलस्टिस। #लंदनबायनाइट। फैंस को सोनम, रिया और जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़े: Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, साउथ इंडियन लुक में नजर आई एक्ट्रेस 

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9055 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “लंदन में खूब मस्ती करती दिखी सोनम कपूर और जान्हवी कपूर, रिया कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी