
Traditional: जान्हवी कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस वाइट सलवार सूट पहने एकदम सादगी भरे अंदाज में नजर आई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। इसी बीच जान्हवी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस वाइट सलवार सूट पहने काफी सिंपल अंदाज में नजर आई। जान्हवी ने इस दौरान पैपराजी से भी बातचीत की और मुस्कुराते हुए उन्हें पोज दिए।
Traditional: वाइट सलवार सूट में दिखी जान्हवी कपूर
दरअसल हाल ही में जान्हवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो जान्हवी इस दौरान वाइट कलर के सूट में काफी प्यारी लग रही थी। वहीं अपने इस लुक को उन्होंने एयरिंग्स, रिंग्स और बैग के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी को भी कंई पोज दिए।
फैंस कर रहे तारीफ
जान्हवी कपूर का ये सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘गॉर्जियस।’ एक ने लिखा, ‘जान्हवी ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक हर एक ऑउटफिट में अच्छी लगती है। कंई अन्य फैंस ने भी क्यूट और ब्यूटीफुल लिखते हुए उनकी तारीफ की है।
प्रोफेशनल लाइफ
बात करें जान्हवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो पिछली बार उन्हें फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे। वहीं अब जान्हवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवारा’ और ‘उलझ’ सहित कंई फिल्मों में नजर आएंगी।