‘भगवान नित्यानंद को भारत में सताया गया’, कैलासा का स्पष्टीकरण
कैलासा की प्रतिनिधि प्रतिनिधि विजयप्रिया नित्यानंद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भगवान परमशिवम को उनके जन्मस्थान भारत में कुछ हिंदू विरोधी तत्वों द्वारा सताया गया। संयुक्त राज्य कैलासा भारत को सम्मान देता है। कैलासा की अंबेसडर विजयप्रिया ने ये बात पिछले सप्ताह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्य्रकम में भाग लेने बाद कही।
नित्यानंद परमशिवम के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। कैलासा की राजदूत होने का दावा करने वाली विजयप्रिया ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भगवान नित्यानंद परमशिवम को उनके जन्म स्थान भारत में हिंदू विरोधी तत्वों द्वारा सताया गया। पिछले दिनों जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए विजयप्रिया ने कहा कि नित्यानंद को सताया जा रहा है। जिनेवा में दिए गए ब्यान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, विजयप्रिया ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त राज्य कैलास भारत के प्रति सम्मान रखता है।
स्पष्टीकरण
विजयप्रिया ने कहा,” यहां मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने कहा था कि एसपीएच भगवान नित्यानंद परमशिवम को उनके जन्म स्थान भारत में कुछ हिंदू विरोधी तत्वों द्वारा परेशान किया गया। संयुक्त राज्य कैलासा भारत को उच्च सम्मान देता है। और अपने गुरु के रूप में मानता है। मैं संयुक्त राष्ट्र में मेरे ब्यान के बारे में स्पष्ट करना चाहती हूं। जिसे मीडिया के कुछ हिंदू विरोधी तत्वों द्वारा गलत तरीके से फैलाया गया है, बयान में जानबूझकर हेरफेर किया गया है। ”
कैलासा की प्रतिनिधि विजयप्रिया ने वीडियो संदेश में कहा,” हम भारत सरकार से इन हिंदू विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। जो एसपीएएच और कैलास के खिलाफ लगातार हिंसा भड़काने वाले हिंदू विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। ”
भारत प्रभावी उपाए करे
स्वामी नित्यानंद के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा गया,” यह अनिवार्य है कि भारत सरकार उनकी व्यवस्थित और रणनीतिक गतिविधियों को समाप्त करने के लिए प्रभावी उपाए करे और सभी संबंधितों की भलाई और सुरक्षा की रक्षा करे। “