काजोल और सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' को 25 साल हुए पुरे हो गए है। इस खास मौके पर काजोल ने एक वीडियो शेयर कर अपने मन की बात कही है। 

काजोल और सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को 25 साल हुए पुरे हो गए है। इस खास मौके पर काजोल ने एक वीडियो शेयर कर अपने मन की बात कही है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस काजोल की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को 25 साल पुरे हो गए है। सोहेल खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं रिलीज के इतने सालों बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते है। इसी बीच इस फिल्म को रिलीज हुए आज 25 साल पुरे हो गए है और इस खास मौके काजोल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

‘प्यार किया तो डरना क्या’ को हुए 25 साल

दरअसल काजोल और सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को रिलीज हुए आज 25 साल पुरे हो गए है। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए काजोल और सलमान पहली बार कपल के तौर पर नजर आए थे। वहीं ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की 25वीं एनिवर्सरी पर काजोल ने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही है।

काजोल ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल काजोल ने हाल ही में अपने  इंस्टग्राम अकाउंट से ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का एक गाना ‘तुम पर हम है अटके’ शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, “यह फिल्म सही मायने में 90s के दशक की फीलिंग्स और उससे भी ज्यादा है। आइकोनिक संगीत, स्ट्रेट हेयर और कितना कुछ। सभी चीजों से भरा। इसको लेकर अच्छा महसूस करें, जिनके दम पर ये कामयाब बनी है।”

ये सितारे भी आए थे नजर

बता दे कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का निर्देशन सलमान खान के भाई और निर्देशक सोहेल खान ने ही किया था। इस फिल्म में सलमान खान और काजोल लीड रोल में नजर आए थे। वहीं धर्मेंद्र, अरबाज खान अंजला जावेरी, किरण खेर और अशोक सर्राफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *