Site icon 4PILLAR

फारुख अब्दुल्ला को क्यों मारना चाहता था आरोपी कमल सिंह जमवाल, बताई वजह

Kamal Singh Jamwal want to kill Farooq Abdullah

Kamal Singh Jamwal ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर हमला करने की वजह बताई है। आरोपी ने बुधवार रात को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पर हमला किया था।

Kamal Singh Jamwal ने किया Farooq Abdullah पर जानलेवा हमला

जम्मू में 11 मार्च की रात को पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपी कमल सिंह जमवाल ने उन पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से गोली चूक गई और डॉ अब्दुला की जान बच गई। इस हमले में फारुख अब्दुला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे।

फारुख अब्दुला पर हमले का पूरा विवरण

घटना जम्मू का पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी के समारोह में हुई। फारुख अब्दुल्ला इस शादी समारोह में करीब 1 घंटा रहे। डिन्नर के बाद वे पार्टी के सीनियर नेता नसीर असलम वाणी और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ अपनी गाडी की तरफ बढ़ रहे थे। तभी आरोपी कमल उनके पीछे आया। उसने पिस्तौल निकाल कर फारुख अब्दुल्ला की कनपटी पर तान दी।

आरोपी ने एक गोली दागी। सुरक्षा टीम ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। गोली चूक गई और डॉ अब्दुल्ला की जान बच गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी कमल सिंह को पीटा।  पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यहां सवाल ये उठता है कि फारुख अब्दुल्ला के पर जेड प्लस की सिक्योरिटी थी, फिर भी आरोपी इतने करीब कैसे पहुंच गया ? डिप्टी  सीएम सुरिंदर चौधरी ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है।

आरोपी कमल सिंह जमवाल कौन और फारुख अब्दुल्ला को क्यों मारना चाहता था ?

आरोपी की पहचान 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। वह जम्मू की पुरानी मंडी का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में उसने साफ साफ कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से फारुख अब्दुल्ला को मारना चाहता था। आरोपी ने इसे खुद का अजेंडा बताया। उसे अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हमला किया था। उसने कहा कि फारुख अब्दुल्ला भाग्यशाली थे, जो बच गए। उसे कोई पछतावा नहीं है। वह शराब के नशे में भी था।

निजी दुश्मनी का था मामला

यह कोई आतंकी घटना नहीं थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का है। 20 साल पुराणी नफरत का सटीक कारण अभी तक उजागर नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, पृष्ठभूमि और ‘जागरण मंच’ से जुड़े होने की जांच कर रही है। एक गवाह ने उसे संघी बताया है। पुलिस ने किसी राजनितिक या आतंकी एंगल खारिज कर दिया है।

फारुख अब्दुल्ला पर हुए हमले में पुलिस की कार्रवाई

बेटे ओमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया 

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने अपने पिता पर हुए जानलेवा हमले पर प्रतिक्रिया दी है। ओमर अब्दुल्ला ने कहा ,”अल्लाह की मेहरबानी से पिता जी बच गए। Z+ सिक्योरिटी वाले व्यक्ति के इतने करीब हथियारबंद कैसे पहुंच गया ? इस पर ज्यादा सवाल हैं। सुरक्षा टीम ने गोली निरस्त कर दी। ” संसद में भी यह मामला उठाया गया। केंद्र सरकार ने जांच का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version