कंगना रनौत और आर माधवन 8 साल बाद फिर साथ आएँगे नजर, इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का बने हिस्सा

कंगना रनौत और आर माधवन 8 साल बाद फिर साथ आएँगे नजर, इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का बने हिस्सा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कंगना के साथ आर माधवन नजर आएँगे। बता दे कि दोनों 8 साल के बाद…

कंगना रनौत और आर माधवन ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने लोगों का खूब दिल जीत लिया था। वहीं इस फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि कंगना और आर माधवन जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है। हाल ही में इस फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।

कंगना रनौत ने किया नई फिल्म का ऐलान

दरअसल हाल ही में कंगना ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म के बारे में जानकारी दी है। हालाँकि एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया है लेकिन उन्होंने बताया कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1725734248676749491

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज हमने चेन्नई में अपनी नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसके बारे में ज्यादा जानकारी जल्द आएगी। फ़िलहाल इस बेहद असमान्य और एक्साइटिंग स्क्रिप्ट के लिए आप सभी का सपोर्ट और दुआएँ चाहिए।’

8 साल बाद फिर साथ नजर आएँगे कंगना और आर माधवन

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनकी अपकमिंग मूवी को डायरेक्टर ए एल विजय डायरेक्ट कर रहे है। इसके अलावा कंगना ने आर माधवन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वे वापिस आ गए है।’

कंगना की अपकमिंग मूवी

बात करें कंगना की अन्य फिल्मों कि तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई थी। हालाँकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा वे जल्द ही पॉलटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल यानि 2024 में रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top