Kangana Javed: कंगना रनौत हुई जावेद अख्तर की मुरीद

Kangana Javed: मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की।

Kangana Javed: Pakistan को घर में घुसकर मारा’, कंगना रनौत हुई जावेद अख्तर की मुरीद

गीतकार के इस शायरजिकल स्ट्राइक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की खूब तारीफ की। कंगना ने ट्वीट में लिखा ,” जयहिंद, जावेद अख्तर साब, घर में घुस के मारा है। ”

Pakistan को जावेद अख्तर ने दिखाया आइना

लेखक और शेयर जावेद अख्तर ने लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान आतंकवाद को लेकर Pakistan की जमकर आलोचना की है। जावेद अख्तर का ये ब्यान भारत और पाकिस्तान में खूब सराहा जा रहा है। जावेद अख्तर ने फेस्टिवल के दौरान 26/11 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए पाकिस्तान को आइना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में हमला करने वाले आतंकी आज भी पाकिस्तान में खुला घूम रहे हैं। जावेद अख्तर के इस ब्यान की भारत और पाकिस्तान में खूब तारीफ हो रही है। शायर के खिलाफ बोलने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की तारीफ की है।

Pakistan दौरे को लेकर कंगना की प्रतिक्रिया

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए लिखा ,” जब मैं जावेद साब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पे इतनी कृपा है, लेकिन देखो, कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जयहिंद, जावेद साब, घर में घुसकर मारा है, हा हा। ”

ये भी पढ़ें, Shivangi Singh भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं

कंगना रनौत द्वारा जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। क्योंकि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कई सालों से वैचारिक मतभेद चल रहा था। अब कंगना द्वारा जावेद की तारीफ करना सबको अच्छा लग रहा है। कंगना ने जावेद के साथ सभी गिले शिकवे भुलाकर उनकी तारीफ की है।

पाकिस्तान में क्या बोले जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान कहा ,” हमने तो नुसरत और मेहंदी हसन जैसे कलाकारों के लिए भारत में बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं। आपके देश में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। ये हकीकत है। चलिए अब एक दूसरे पर इल्जाम न लगाएं। हम तो मुंबई के लोग हैं। हमने देखा है कि हमारे शहर में कैसे हमला हुआ था। वो लोग न ही नार्वे से आए थे, न ही इजिप्ट से। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी खुला घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

कंगना और जावेद के बीच विवाद

जावेद अख्तर ने 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था। शायर का आरोप था कि कंगना रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी। तभी से दोनों के बीच वैचारिक मतभेद चल रहा था। Published on: Feb 22, 2023 at 07:59

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Munawar Faruqui Mother: मुनव्वर की माँ के साथ अनदेखी तस्वीर विराट कोहली ने मदर्स डे पर शेयर की अपने बचपन की तस्वीर Mothers Day 2025: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने यूँ मनाया मदर्स डे, तस्वीरें   Bollywood Actor ऋतिक रोशन पर लगा धोखाधड़ी का आरोप India Pakistan Ceasefire: भारत-पाक युद्धविराम के लिए तैयार-डोनाल्ड ट्रंप India Pakistan War: खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता न करें- भारत सरकार IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट