रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की सफलता पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल,कहा-करण जोहर पैसे के दम पर कुछ भी खरीद सकता है

Rocky Aur Rani ki Prem Kahani Film: कंगना रनौत ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की कमाई पर सवाल उठाए हैं। पंगा अभिनेत्री ने कहा कि करण जोहर पैसे के दम पर कुछ भी करवा सकता है। कंगना ने वीडियो सबूत के साथ करण पर निशाना साधा है।

करण जोहर के निर्देशन में बनीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब कंगना रनौत ने फिल्म के कलेक्शन पर सवाल उठाये हैं। साथ में फिल्म के निर्देशक करण जोहर पर भी निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए करण जोहर पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा,” धन्य हैं आप करण जोहर जी। भगवान इस फिल्म इंडस्ट्री को आप से बचाए। ” ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में करण जोहर कहते हैं कि वह पैसा फेंककर कुछ भी कर सकते हैं। फिल्म हिट हो या फ्लॉप, वह केवल अच्छे रिव्यु ही मीडिया में छपवाते हैं।

कंगना रनौत का ट्वीट

मणिकर्णिका एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा,” अगर आप दावा करते हैं कि पैसे के दम पर सफलता की शीर्ष रैंकिंग खरीद सकते हैं तो उन लोगों के बारे में क्या है जो कड़ी मेहनत करते हैं। संघर्ष करते हैं और कठिनाइयों की छैनी ने अपनी कला को तराशते हैं। जो वास्तव में योग्य हैं, और भुगतान के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। और आपके विवेक पर अंकुश रखता है कि आप केवल अपने लिए सफलता खरीद सकते हैं या दूसरों के लिए विनाश भी खरीद सकते हैं। सफलता अर्जित की जानी चाहिए, खरीदी नहीं। ”

उन्होंने आगे लिखा,” हमें कला /शिल्प और सफलता के मानकों को ऊपर उठाना चाहिए। औसत दर्जे का होना कोई अपराध नहीं है लेकिन औसत दर्जे को शुद्ध और केवल प्रतिभा के रूप में बेचना बहुत बड़ा अपराध है। ”

रणवीर को कार्टून कहा

इससे पहले कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। कंगना ने रणवीर सिंह की तुलना कार्टून से की थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री