SIIMA 2022: रणवीर सिंह ने पुष्पा के ‘श्रीवल्ली’ गाने पर किया डांस, कुछ ऐसा था अल्लू अर्जुन का रिएक्शन 

SIIMA की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इस अवार्ड समारोह से अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह की कुछ वीडियो सामने आई है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है।

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) के दसवें संस्करण का 10 सितम्बर को बैंगलुरु में आयोजन किया गया। इस अवार्ड समारोह में साउथ इंडियन इंडस्ट्री के कंई सितारे जैसे अल्लू अर्जुन, यश, विजय देवरकोंडा और कमल हसन आदि शामिल हुए। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो रही है।

पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह के कुछ वीडियो शेयर किए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर और अल्लू अर्जुन बातचीत में व्यस्त है और उनके साथ पूजा हेगड़े बैठी हुई है।

रणवीर ने री-क्रिएट किया ‘झुकेगा नहीं’ डायलॉग

एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ को रीक्रिएट कर रहे है। इस दौरान अल्लू अर्जुन का रिएक्शन देखने लायक होता है।

श्रीवल्ली पर  किया डांस

रणवीर सिंह ने होस्ट्स के साथ मिलकर ‘पुष्पा’ के गाने श्रीवल्ली का सिग्नेचर स्टेप भी री-क्रिएट किया। रणवीर सिंह के ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे है। बता दे कि SIIMA में रणवीर सिंह को मोस्ट पॉप्यूलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया के अवार्ड से नवाजा गया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “SIIMA 2022: रणवीर सिंह ने पुष्पा के ‘श्रीवल्ली’ गाने पर किया डांस, कुछ ऐसा था अल्लू अर्जुन का रिएक्शन 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री