Site icon www.4Pillar.news

कंगना रनौत ने मथुरा पहुंचकर किए श्री कृष्ण के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

कंगना रनौत आज मथुरा श्रीकृष्ण जन्भूमि बांके बिहार के दर्शन करने पहुंची। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करके दी है। 

कंगना रनौत आज मथुरा श्रीकृष्ण जन्भूमि बांके बिहार के दर्शन करने पहुंची। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करके दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से विवादों से घिरी नजर आ रहीं हैं। बीते दिन भी कंगना को किसानो के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल कल जब कंगना पंजाब में थी तो उनकी गाड़ी को किसानो ने घेर लिया था। इसके बाद अभिनेत्री को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पंजाब विवाद के बाद कंगना अब मथुरा पहुंच चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया का जरिये दी है।

कंगना ने शेयर की तस्वीरें

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान कंगना ने ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृष्ण जन्मभूमि पहुंचने पर अभिनेत्री का कितना जोरदार स्वागत हुआ। एक तस्वीर में छोटा बच्चा उन्हें तिलक लगा रहा है और एक अन्य में उन्हें मिठाई खिला रहा है। इसके अलावा कंगना के पास बहुत भीड़ भी दिखाई दे रही है।

वायरल हुआ वीडियो

एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना कृष्ण जी को झूला झूला रहीं हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने कहा- ‘गोकुलधाम…. यहां पर वासुदेव जी ने लिटल कृष्णा को नंद बाबा को सौंपा था…यह सच में एक स्वीट एक्सपीरियंस है।’

कंगना रनौत की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। बता दे कि ये पहली बार है जब कंगना कृष्ण जन्भूमि मथुरा श्री कृष्ण के दर्शन करने पहुंची हैं।

Exit mobile version