रणवीर सिंह के बर्थडे पर करण जौहर और आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, देखिए तस्वीरें 

रणवीर सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे है। रणवीर के बर्थडे पर करण जौहर और आलिया भट्ट ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। रणवीर के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं डायरेक्टर करण जौहर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

रणवीर के बर्थडे पर करण जौहर ने शेयर की ये तस्वीरें

बता देकि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएँगे। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। ऐसे में करण ने इस फिल्म के सेट से रणवीर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे किया है।

करण जौहर ने रणवीर को बर्थडे विश करते हुए ढेरों तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे है। दूसरी तस्वीर में करण रणवीर को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे है। तीसरी तस्वीर में दोनों एक दूजे से गले मिल रहे है जबकि आलिया इस दौरान उनकी फोटो खींचते हुए नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में दोनों को साथ में मस्ती करते देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने लिखा, ‘यह रॉकी का दिन है। प्रकृति की इस उदार शक्ति को जन्मदिन की बधाई। हमारी कहानी को अपना पूरा दिल देने के लिए आपका धन्यवाद… रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार।’

आलिया भट्ट ने यूं किया रणवीर को बर्थडे विश

रणवीर सिंह के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने भी प्यारा सा नोट लिखते हुए उन्हें बर्थड़े विश किया है। दरअसल रणवीर के बर्थडे पर आलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे रॉकी को जन्मदिन मुबारक हो। आपको प्यार, हंसी और ढेर सारे केक से भरे दिन की शुभकामनाएँ।’

रणवीर सिंह के बर्थडे पर करण जौहर और आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, देखिए तस्वीरें

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री