जातिवाद का जहर फैलाकर चुनाव लड़ते हैं खट्टर साहब: नवीन जयहिंद

हम हरियाणा में लोगों के बीच स्कूल अस्पताल जैसे मुद्दे लेकर चुनाव लड़ेंगे :जयहिंद

आम आदमी पार्टी का आम आदमी के साथ ही है गठबंधन : आप प्रदेशाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी का आम आदमी के साथ ही है गठबंधन: आप प्रदेशाध्यक्ष

यमुनानगर :आज आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद रादौर विधानसभा पहुंचे। रादौर में जयहिंद का स्वागत पुष्पहार पहनाकर किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रादौर विधानसभा से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुके सतीश शर्मा को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्य्ता दिलाई।

नवीन जयहिंद ने इस अवसर पर पत्रकारवार्ता करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा खट्टर साहब सिर्फ जातिवाद का जहर फैलाकर ही चुनाव लड़ते हैं। इसके अलग खट्टर साहब के पास कोई दूसरा अजेंडा नहीं है। यही वजह है,खट्टर साहब जातिवाद के नाम पर चुनाव लड़कर जीतने की कोशिश करते हैं।

जयहिंद ने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा,हमारे मुद्दे स्कूल,अस्पताल, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी प्रमुख रहेंगे। हम इस तरह के मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे। अब हरियाणा की जनता खुद तय करेगी कि उन्हें जातिवाद और धर्म के नाम पर वोट देनी है या फिर मुलभुत जरूरतों और मुद्दों पर।

आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा,हरियाणा में न तो अच्छे सरकारी अस्पताल हैं और न ही सरकारी स्कुल।सरकारी अस्पतालों में ना तो डॉक्टर हैं और न ही मशीनें। ऐसे में अगर कोई आम आदमी अचानक बीमार पड़ जाए तो प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करवाने के लिए सब कुछ बिक जाता है।

आगे बोलते हुए जयहिंद ने कहा ,दिल्ली के सरकारी अस्पताल आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बेहतर हो गए है। अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अच्छे डॉक्टर और मशीने उपलब्ध हैं। अगर दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भी ईलाज सही तरीके नहीं हो सकता तो प्राइवेट अस्पतालों में गरीब और अमीर सबके लिए मुफ्त परीक्षण और इलाज की सुविधा है।

जब नवीन जयहिंद से पूछा गया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी ? जयहिंद ने कहा सीबीआई ( कांग्रेस ,बीजेपी और इनलो ) को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए हम किसी भी पार्टी ,किसी भी व्यक्ति या संगठन से खुले मन और खुले दिल से बात करने के लिए तैयार हैं।

जयहिंद ने कहा,आज हरियाणा जोकि पहले आपसी भाईचारे के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध था। वही आज कांग्रेस बीजेपी और इनलो की राजनीती के कारण धर्म और जातिवाद में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा आज हरियाणा अपराध के क्षेत्र में नंबर वन बना हुआ है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई