Kingdom Movie: गौतम तिन्नानुरि के निर्देशन में बनी विजय देवराकोंडा की तेलुगु फिल्म किंगडम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
Kingdom Movie की कहानी
यह तेलुगु भाषा की स्पाई एक्शन फिल्म है। जो श्रीलंका में एक रोमांचक मिशन के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी में मुख्य किरदार विजय देवरकोंडा, सूरी के रूप में निभाते हैं। जो एक छोटे गांव में पुलिस कांस्टेबल होता है और अपने भाई की तलाश में रहता है। सूरी का भाई शिवा बचपन में ही एक मर्डर कर घर से भाग जाता है। घर से भागने के बाद शिवा श्रीलंका में तमिल समुदाय का नेता बन जाता है।
फिल्म की कहानी तब गति पकड़ती है, जब भारत सरकार सूरी को श्रीलंका में एक खुफिया मिशन पर भेजती है। इस मिशन के तहत सूरी श्रीलंका के द्वीप पर पहुंचता है, जहां एक ड्रग कार्टेल और एंटी नेशनल साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है।
हालांकि फिल्म की कहानी में कई सवाल अनसुलझे रह जाते हैं। जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
- शिवा किसकी हत्या करता है ?
- वह घर से क्यों भागता है ?
- श्रीलंका में तेलुगु समुदाय के लोग क्यों बसे हैं ?
- सूरी और शिवा का इस समुदाय से क्या संबंध है ?
- डॉक्टर मधु सूरी की कैसे मदद करती है ?
फिल्म में भावनात्मक और भाईचारे का मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी की शुरुआत एक राजा के अपने कबीले को बचाने से होती है। आप फिल्म की कहानी के बारे में अधिक जानने के लिए सिनेमाघरों में जा सकते हैं।
किंगडम फिल्म का बजट
फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए का है। जिसमें से 80 करोड़ रुपए प्रोडक्शन, स्टार कास्ट की फीस के लिए है। 20 करोड़ रुपए विज्ञापन और प्रिंट्स पर खर्च किए गए हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है।
किंगडम मूवी की स्टार कास्ट
फिल्म में एक मजबूत स्टार कास्ट है, जिसमें मुख्य और सहायक कलाकार शामिल हैं।
- विजय देवरकोंडा फिल्म में मुख्य कलाकार ( सूरी) की भूमिका निभाते हैं।
- सत्यदेव सूरी के भाई शिवा की भूमिका में नजर आते हैं।
- भाग्यश्री बोर्से डॉ मधु का किरदार निभाती हैं, जो मिशन के दौरान सूरी की मदद करती है।
- वेंकटेश पी वी खलनायक मुरुगन की भूमिका में नजर आते हैं।
- इस सब के अलावा फिल्म में सहायक कलाकर भी अपनी अपनी भूमिका निभाते हैं।
किंगडम मूवी रिव्यु
किंगडम को फिल्म समीक्षकों के मिले जुले रिव्यु मिले हैं। जिसमें इसके विजुयल्स, परफॉर्मेंस और भव्य प्रस्तुति की तारीफ हुई है। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट की आलोचना हुई है। फिल्म की कहानी में भावनात्मक गहराई की कमी महसूस की गई है। भाग्यश्री बोर्से का किरदार कमजोर नजर आया है।
ये भी पढ़ें: Saiyaara movie: कहानी, स्टार कास्ट, बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन