Athiya Shetty के बर्थडे पर KL Rahul ने लुटाया प्यार, पापा सुनील शेट्टी ने भी बचपन की तस्वीरें शेयर कर दी बधाई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस Athiya Shetty आज अपना बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर KL Rahul  ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज 5 नवंबर को अपना 32वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब अथिया के पति और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इसके अलावा उनके पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Athiya Shetty के बर्थडे पर KL Rahul का पोस्ट

दरअसल हाल ही में केएल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अथिया ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं इस दौरान राहुल उन्हें प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में दोनों को साथ में नूडल्स खाते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में राहुल अथिया को किस करते नजर आ रहे है। वहीं लास्ट फोटो में एक्ट्रेस को मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, “मेरी क्रेजी बर्थडे बेबी।”

सुनील शेट्टी ने भी लुटाया बेटी पर प्यार

वहीं सुनील शेट्टी ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी लाड़ली को बर्थडे विश किया है। शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया के बचपन की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नन्ही सी अथिया काफी क्यूट लग रही है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील ने अपनी लाड़ली के लिए प्यार भरा नोट लिखा है।

सुनील ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे पार्ट और मेरे ऑल टाइम फेवरेट इंसान को हैप्पी बर्थडे। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी विश्वाशपात्र, मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी… लव यू टिया।”

यह भी पढ़े : Video: जब सलमान खान के पास नहीं थे शर्ट और जींस खरीदने तक के पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद, पुराने दिनों को याद कर रो पड़े भाईजान 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top