Site icon www.4Pillar.news

अमिताभ बच्चन के 78वे जन्मदिन के अवसर पर जानिए उनसे जुडी रोचक बातें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां बर्थड सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस अवसर पर जानिए बिग बी के बारे में वो रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगें।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां बर्थड सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस अवसर पर जानिए बिग बी के बारे में वो रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगें।

अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन

अमिताभ बच्चन के 78 वें जन्मदिन के अवसर पर बिग बी को पूरा देश बधाइयां दे रहा है फैंस,उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को लेकर बॉलीवुड,राजनीती जगत,खेल जगत और फैंस में खूब जोश देखने को मिल रहा है। महानायक को लोग अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बिग बॉलीवुड की दुनिया में पिछले पांच दशक से छाए हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज तक न तो उनका कोई सानी हुआ है न ही होगा। अपनी जबरदस्त आवाज और डायलॉग के दम पर अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि आम लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है।

सर बच्चन का जन्म

सर बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद (अब प्रयागराज) में डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन के घर में हुआ था। बाबूजी, हरिवंश राय बच्चन एक प्रसिद्ध कवि थे। उनकी माता तेजी बच्चन पाकिस्तान के कराची से थी। बता दें, 15 अगस्त 1947 से पहले पकिस्तांन भारत का हिस्सा था। उसके बाद भारत और पाकिस्तान बनें।

शुरू में अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब रखा गया था। लेकिन बाद में प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने उनका नाम अमिताभ रखा था। अमिताभ का हिंदी में अर्थ ‘शाश्वत प्रकाश’ होता है।

अमिताभ बच्चन अपना करियर एक इंजीनियर के रूप में शुरू करना चाहते थे। साथ में उनका सपना इंडियन एयरफोर्स में जाने का था। वो अभिनेता नहीं बनना चाहते थे, लेकिन बने ऐसे कि आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम है।

सदी के महानायक

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक ऐसे ही नहीं बने। इसके लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। शुरू में अमिताभ बच्चन की एक दर्जन फ़िल्में फ्लॉप हुई। बिग बी की भारी आवाज के कारण उन्हें आल इंडिया रेडियो ने रिजेक्ट कर दिया था।

बॉलीवुड करियर में उन्हें प्रकाश झा की ‘ज़ंज़ीर’ फिल्म से ख़ास पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने इंपेक्टर विजय का किरदार निभाया था। ज़ंज़ीर फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया भादुड़ी और प्राण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 1973 में रिलीज हुई ज़ंज़ीर फिल्म की कामयाबी के बाद अमिताभ बच्चन ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ज़ंज़ीर मूवी के बाद बिग बी एक के बाद अनेक कीर्तिमान स्थापित करते गए।

अमिताभ बच्चन की फ़िल्में और पुरस्कार

उन्होंने दीवार ,कुली ,गिरफ्तार , शोले ,महान , जादूगर ,तूफान ,देश प्रेमी अग्निपथ ,चीनी कम ,खाकी ,ब्लैक ,पा और पीकू जैसी काफी हिंदीं फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 12 फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Exit mobile version