Bhairon Singh Rathore: कौन थे भारत-पाक युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़ 

जानिए कौन थे भारत-पाक युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़

Bhairon Singh Rathore: राजस्थान की लोंगेवाला पोस्ट 1971 के भारत-पाक युद्ध में असाधारण वीरता दिखाने वाले BSF के पूर्व नायक भैरों सिंह राठौड़ का सोमवार के दिन निधन हो गया है। सनी देओल ने की बॉर्डर फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था।

Bhairon Singh Rathore: कौन थे भारत-पाक युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में असाधारण वीरता दिखाने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान भैरों सिंह राठौड़ का 19 दिसंबर 2022 को निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। भारत पाकिस्तान के युद्ध पर बनी बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनसे मिल चुके हैं। भैरों सिंह का परिवार जोधपुर से करीब 125 किलोमीटर दूर एक गांव में रहता है।

कौन थे भैरों सिंह राठौड़ ?

5 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर हमला बोल दिया था। उस समय बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स यानि बीएसएफ की एक छोटी यूनिट लोंगेवाला चौकी पर तैनात थी। उनके साथ भारतीय सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी भी लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात थी। 5 दिसंबर की रात को पाकिस्तान की ब्रिगेड और टैंकों ने लोंगेवाला चौकी पर हमला बोल दिया था। उस समय भैरों सिंह राठौड़ ने हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंकों को तबाह कर दिया था।

भैरों सिंह राठौड़ ने खुद बताई ये दास्तां

साल 2020 में लोंगेवाला युद्ध के 50 वर्ष पुरे होने पर बीएसएफ का यह जवान मीडिया की सुर्ख़ियों में आया था। उन्होंने उस समय भारत-पाक युद्ध गाथा साझा की थी। हालांकि बॉर्डर फिल्म में भी उनके बारे दिखाया गया है। लेकिन लोगों ने इसे फ़िल्मी कहानी समझा था , अब राठौड़ के निधन के बाद यह बात निकलकर सामने आई है कि यह कहानी सत्य घटना पर आधारित थी।

भैरों सिंह ने बताया कि 1971 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध छिड़ चूका था। उस समय सीमा सुरक्षा बल की 14 वीं बटालियन की डेल्टा कंपनी की तीसरी प्लाटून लोंगेवाला पर तैनात थी। सिंह ने बताया था कि युद्ध से पहले हमारी कंपनी को दूसरी जगह भेज दिया गया था और मुझे पंजाब रेजिमेंट की बटालियन को गाइड करने के लिए वहीँ ( लोंगेवाला में ) तैनात रहने का आदेश मिला था।

सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी का नेतृत्व मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी कर रहे थे। रात में करीब 2 बजे पाकिस्तानी सेना चौकी पर टैंक से गोले बरसाना शुरू कर दिए थे। दोनों देशों की सेनाओं में घमसान लड़ाई छिड़ चुकी थी। इसी बीच के जवान एलएमजी से गोलियां चलाते समय घायल हो गया था। मैंने लाइट मशीन गन संभाली और करीब 7 घंटे तक फायरिंग करता रहा।

अमित शाह ने किया याद

भैरों सिंह राठौड़ 1987 में बीएसएफ से रिटायर हो गए थे। सेवानिवृति के बाद वह अपने पैतृक गांव में रहने लगे थे। 81 वर्षीय भैरों सिंह राठौड़ को उम्र के इस पड़ाव में बीमार होने के बाद AIIMS में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन आखिरकार लोंगेवाला के नायक भैरों सिंह राठौड़ ने सोमवार के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पुरे द्देष में शोक की लहर छा गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने भैरों सिंह राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। अमित शाह ने लिखा ,” पिछले साल अपने जैसलमेर प्रवास के दौरान भैरों सिंह राठौड़ जी से भेंट हुई थी ,मातृभूमि के लिए प्रेम और देशभक्ति की जो ज्वाला उनके दिल में थी वो सचमुच अदितविय थी। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर उनके परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति शांति। ”

Published on: Dec 20, 2022 at 11:47

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *