4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

जानिए क्यों हर साल 26 जनवरी को ही मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

भारत इस साल 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस 2021 के मौके पर जानिए हर साल 26 जनवरी को ही यह राष्ट्रीय उत्सव क्यों मनाया जाता है?

72 वां गणतंत्र दिवस

आज मंगलवार के दिन 26 जनवरी को पूरा देश 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी को भी गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

देश का संविधान लागू हुआ

26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। जिस के उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को 2 साल 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था।

संविधान सभा के सदस्य

हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। इसे बनाने वाली सविधान सभा के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे। वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद ,पंडित जवाहरलाल नेहरू ,सरदार वल्लभभाई पटेल ,मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के मुख्य सदस्य थे।

गणतंत्र दिवस के तथ्य रोचक है। साल 1929 में दिसंबर में लाहौर जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है, में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में हुआ था। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया गया की अगर ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को पूर्ण स्वराज घोषित करने का दर्जा नहीं दिया जाता है तो भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को भारत को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया था।

15 अगस्त 1947

भारत की आजादी, 15 अगस्त 1947 के बाद संविधान सभा की घोषणा की गई। जिसने अपने कार्य 19 दिसंबर 1947 से शुरू किया। संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया।

26 जनवरी 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारतीय संविधान सौंपा गया। लेकिन कुछ सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किए। इसके 2 दिन बाद यानी 26 जनवरी को देश भर में संविधान को लागू किया गया। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था और यही कारण है कि हर साल 26 जनवरी के दिन ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *