Site icon www.4Pillar.news

लखन यादव को खेत में मिला 800 मिलियन डॉलर का हीरा,गरीब किसान की रातोंरात चमकी किस्मत

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां 60 फीसदी से अधिक आबादी खेती पर आश्रित है। लेकिन लखन यादव जैसे कुछ खुशकिस्मत किसान भी हैं,जिनकी रातोंरात किस्मत चमक जाती है। लखन को अपने खेत में नायाब हीरा मिला।

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां 60 फीसदी से अधिक आबादी खेती पर आश्रित है। लेकिन लखन यादव जैसे कुछ खुशकिस्मत किसान भी हैं,जिनकी रातोंरात किस्मत चमक जाती है। लखन को अपने खेत में नायाब हीरा मिला।

गत वर्ष,भारत के मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना राष्ट्रीय उद्यान को राष्ट्रीय वन और बाघ अभयारण्य के रूप में वर्गीकृत किया गया। लखन यादव जैसे कई ऐसे लोग थे,जिनको पार्क के अंदर स्थित उनके घरों से जबरन खाली करवाकर बाहर निकाला गया था।

सरकार द्वारा जबरन घर छुड़वाने के बार लखन यादव पन्ना जिले के एक छोटे से गांव में पहुंचे और एक स्थिर आय रखने के लिए, मुख्य रूप से खेती और अपनी उपज को बेचने के लिए अजीब काम करना शुरू कर दिया। गांव में जाकर उसने 200 रूपये के पट्टे पर एक प्लॉट लिया। यहीं से यादव की किस्मत के सितारे चमके।

दरअसल, यादव को प्लॉट की धूल और मिट्टी में कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया। वॉइस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,” यादव जमीन की खुदाई कर रहा था और यह एक चमकदार कंकड़ मिला। बाद में, यादव को पता चला कि उन्हें 14.98 कैरेट हीरा मिला।जिसकी कीमत 600 मिलियन रूपये (लगभग 8 मिलियन डॉलर) की थी।

लखन यादव ने वॉइस इंडिया को बताया, ” आखिरकार अब, मेरे पास अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए पैसे हैं। मैंने पूरी जिंदगी साइकिल चलाकर बिताई अब मेरे पास मोटर साइकिल भी है।

खास और दिलचस्प बात ये है कि पन्ना भारत में हीरे की खनन का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां कुछ लोग ज़मीन के निर्दिष्ट क्षेत्र को हीरे की खोज के लिए सरकार से लाइसेंस प्राप्त करते हैं।( इनपुट वाईस इंडिया)

Exit mobile version