Crime

Lakhbir Singh Landa को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया

Lakhbir Singh Landa को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। लांडा मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। फ़िलहाल वह कनाडा में रह कर भारत में आंतकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। लखबीर सिंह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA इनाम रखा हुआ है।

Lakhbir Singh Landa पर UAPA के तहत लिया गया फैसला

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने गैर क़ानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले  का रहने वाला लखबीर सिंह वर्तमान में कनाडा के अल्बर्टा में रहता है। वह खालिस्तानी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए उसके खिलाफ जांच कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार के दिन एक अधिसूचना जारी कर लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य सूत्रधार है। उसके खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने कई मामले दर्ज किए हुए हैं।

Related Post

कौन है लLakhbir Singh Landa ?

33 वर्षीय लखबीर सिंह लांडा कनाडा में खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस के अनुसार, लखबीर सिंह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से भारत में हथियारों और आईईडी की आपूर्ति करता है। वह 9 मई 2022 में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। इस मामले में एनआईए और पंजाब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हुए हैं। कनाडा में छिपे हुए होने कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

Lakhbir Singh Landa की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। उसपर जबरन वसूली,मर्डर,बम विस्फोट, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर इनाम घोषित किया हुआ है।

NIA ने इसी साल सितंबर महीने में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लखबीर सिंह लांडा की जानकारी देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी। उसकी जानकारी देने वाले को दस लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

डेविड वार्नर ने 100वे टेस्ट मैच में शतक जड़कर रचा इतिहास

David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More

41 minutes ago

ये हैं Airtel और Jio के सबसे सस्ते मंथली प्लान्स

Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More

53 minutes ago

एटीएम से कैश निकालने का बदल गया है तरीका, SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More

1 hour ago

एम्स के बाद हैकर्स ने किया 3 करोड़ रेलवे यात्रियों का डाटा चोरी

AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More

2 hours ago

आलिया भट्ट ने शेयर किया खास वीडियो, देखें शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की अनदेखी तस्वीरें

Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से  कुछ ऐसी… Read More

4 hours ago