लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया

खालिस्तानी गुट बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता और गैंगस्टर Lakhbir Singh Landa को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। लांडा मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। फ़िलहाल वह कनाडा में रह कर भारत में आंतकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। लखबीर सिंह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA इनाम रखा हुआ है।

UAPA के तहत लिया गया फैसला

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने गैर क़ानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले  का रहने वाला लखबीर सिंह वर्तमान में कनाडा के अल्बर्टा में रहता है। वह खालिस्तानी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए उसके खिलाफ जांच कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार के दिन एक अधिसूचना जारी कर लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य सूत्रधार है। उसके खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने कई मामले दर्ज किए हुए हैं।

कौन है लखबीर सिंह लांडा ?

33 वर्षीय लखबीर सिंह लांडा कनाडा में खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस के अनुसार, लखबीर सिंह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से भारत में हथियारों और आईईडी की आपूर्ति करता है। वह 9 मई 2022 में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। इस मामले में एनआईए और पंजाब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हुए हैं। कनाडा में छिपे हुए होने कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। उसपर जबरन वसूली,मर्डर,बम विस्फोट, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर इनाम घोषित किया हुआ है।

NIA ने इसी साल सितंबर महीने में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लखबीर सिंह लांडा की जानकारी देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी। उसकी जानकारी देने वाले को दस लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9052 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी