Larry Ellison बने विश्व के सबसे अमीर शख्स, Elon Musk को पछाड़ा

Larry Ellison: हाल ही में Oracle के शेयरों में तेजी के कारण लैरी एलिसन ने Elon Musk को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब हासिल किया।

Larry Ellison ने Elon Musk को पछाड़ा

Larry Ellison दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने टेस्ला, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को पछाड़ दिया है। इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज मस्क के सर पर था। शेयरों तेजी के कारण Larry Ellison की संपत्ति में लगभग 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

Larry Ellison की टोटल नेट वर्थ

ब्लूमबर्ग बिलयनेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, Larry Ellison की टोटल नेट वर्थ 393 बिलियन डॉलर है। जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर है। बाजार की अस्थिरता के कारण यह स्थिति बदलती रहती है। वर्तमान में विश्व के सबसे धनी व्यक्ति का ताज लैरी एलिसन के सर पर है।

दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूचि

नीचे दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूचि दी गई है। यह लिस्ट ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स रियल टाइम डेटा पर आधारित है। इस सूचि में प्रत्येक व्यक्ति का नाम, कुल संपत्ति, देश और नेट वर्थ के मुख्य स्रोत बताए गए हैं।

  1. इस सूचि में शीर्ष पर Larry Ellison हैं। वे मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासी हैं। लैरी Oracle – सॉफ्टवेयर कंपनी के को-फाउंडर और चेयरमैन हैं।  उनके पास कंपनी की 41 फीसदी हिस्सेदारी है। लैरी एलिसन को टोटल संपत्ति 393 बिलियन डॉलर है।
  2. अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर है। कमाई के साधन: टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI, इलेक्ट्रॉनिक कारें, स्पेस ट्रेवल और AI हैं।
  3. Mark Zuckerberg की टोटल संपत्ति 264 बिलियन डॉलर है। अमेरिका मूल के जुकरबर्ग की कमाई फेसबुक,मेटा, सोशल मीडिया और मेटावर्स से होती है।
  4. Jeff Bezos 252 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। कमाई के साधन- Amazon, Blue Origin और ई-कॉमर्स हैं।
  5. Larry Page की टोटल नेट वर्थ 210 बिलियन डॉलर है। अमेरिका मूल के लैरी पेज की कमाल Google, सर्च इंजन और टेक इनोवेशन से होती है।
  6. Sergey Brin : टोटल नेट वर्थ 196 बिलियन डॉलर है। ये भी USA के कारोबारी हैं।
  7. Jensen Huang 172 बिलियन डॉलर की टोटल नेट वर्थ के साथ सातवें स्थान पर हैं। कमाई nVidia , AI और सेमीकंडक्टर।
  8. Steve Ballmer: नेट वर्थ 162 अरब डॉलर।  कमाई- Microsoft
  9. Bernard Arnault 154 अरब डॉलर। कमाई- LVMH, डियोर आदि।
  10. Warren Buffett 151 बिलियन डॉलर। Berkshire Hathaway) – निवेश और बीमा कंपनी। |
Oracle की स्थापना

81 वर्षीय लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने 1977 में Oracle की स्थापना की थी। हालिया तिमाही में ओरेकल के मजबूत परिणामों से शेयरों में 40 प्रतिशत की बढ़त हुई। जिससे उनकी संपत्ति में लगभग 100 Billion डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसी वजह से वे एलन मस्क को पछाड़ने में कामयाब हुए।

Sabih Khan को नियुक्त किया गया Apple का COO, सैलरी लाखों डॉलर

एलन मस्क की सपंत्ति टेस्ला पर निर्भर करती है। जो हाल ही में स्थिर रही है। वे अभी भी शीर्ष 2 पर हैं। टॉप 10 में ज्यादातर अमेरिकी अरबपति हैं। शीर्ष 10 में से केवल 1 बर्नार्ड अर्नोल्ट फ्रांस के कारोबारी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top