लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। उनको एक बार फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है। लता दीदी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत सदामनी ने उनकी तबियत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी है।
लता मंगेशकर का पिछले कंई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें कोविड पॉजिटिव और निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी हालत में सुधार देखने को मिला था लेकिन एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ने लगी है। उन्हें एक बार फिर से वेंटीलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ अपडेट
फेफड़ों के मामलों के एक्सपर्ट डॉक्टर प्रतीत सदामनी उनका इलाज कर रहे है। डॉक्टर प्रतीत सदमनी ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा किये गए एक ट्वीट में कहा गया है- ‘दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वह अभी भी आईसीयू में है और अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है।
फैंस कर रही सलामती की दुआ
लता दीदी के फैंस जल्दी से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी उनकी सलामती के लिए दुआ की है।
Prayers for the Swarakokila of Bharat Lata Didi!
May Maa Saraswati grant health to her ardent devotee @mangeshkarlata Didi on the Basanta Panchami day.
🙏🙏 https://t.co/fTdVqWZMGa— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 5, 2022
संबित ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत की स्वरकोकिला लता दीदी के लिए प्रार्थनाएँ। बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती अपनी भक्त लता दीदी पर कृपा करें।’






