Leander Paes joined the BJP: पूर्व भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। यह घटना पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव से ठीक पहले हुई।
Leander Paes joined the BJP
31 मार्च 2026 को दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी ज्वाइन की। वे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बीजेपी ने उनका पार्टी में शामिल होना ऐतिहासिक बताया।
Leander Paes का बयान
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने मीडिया के सामने कहा ,” आज मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रभारी नितिन नवीन का आभार व्यक्त करता हूँ। “उन्होंने पीएम मोदी की खेल नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।
Leander Paes ने छोड़ी TMC
इससे पहले लिएंडर पेस 29 अक्टूबर 2021 को ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा में TMC ज्वाइन की थी। तब ममता बनर्जी ने उन्हें छोटा भाई कहकर स्वागत किया था। उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार भी किया था। लेकिन बाद में पार्टी की गोवा राज्य समिति में उनको जगह नहीं मिली। जिससे उनकी भूमिका कर सवाल उठे। हाल ही में लिएंडर पेस कोलकाता में बीजेपी के पार्टी प्रेजिडेंट नितिन नवीन से मिले थे। उसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव अप्रैल 2026 में 2 चरणों में होने हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। पेस को स्टार प्रचारक की भूमिका मिल सकती है। उड़ती उड़ती खबरों के अनुसार, बीजेपी उन्हें अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। बीजेपी इसे युवा खेल प्रेमियों और वोटरों तक अपनी पहचान बढ़ाने का मौका मान रही है। राजनीतिक विश्लेषक इसे ममता बनर्जी की टीएमसी को तगड़ा झटका बता रहे हैं।
Leander Paes कौन हैं ?
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाडियों में से एक हैं। उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। पेस ने डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे ओलंपिक पदक विजेता हैं। अब वे खेल के मैदान से राजनीती के मैदान में उतरे हैं।





