Press "Enter" to skip to content

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Last updated on 21/05/2024

विश्व के महान फुटबॉलर्स में से एक ब्राजील दिग्गज खिलाडी पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पेले के मैनेजर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व कप विजेता बनाया था। उन्होंने अपने फुटबॉल करियर में 1279 गोल दागे हैं।

फुटबॉल के दिग्गज खिलाडी पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 20 वीं सदी के दिग्गज खिलाडी पेले को कैंसर था और वह पिछले कई दिनों से साओ पाउलो के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थे।

ज्यादातर फारवर्ड में खेलने वाले खिलाडी पेले दुनिया के महान फुटबॉलर्स में से एक थे। शायद ही पेले जैसा कोई खिलाडी भविष्य में पैदा होगा। पेले का पूरा नाम एडसन एरेंटेस डो नासिमेंटो था। लेकिन उनके शानदार खेल के कारण उन्हें कई अन्य नामों से जाना जाता था। पेले को ‘किंग पेले ‘ किंग ऑफ़ फुटबॉल, ब्लैक पर्ल जैसे नामों से भी जाना जाता था। पेले अपने समय के सबसे मंहगे फुटबॉलर्स में से एक थे।

फुटबॉलर पेले का जन्मदिन

दुनिया के महान फुटबॉलर पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील मिनास गेराइस में हुआ था। पेले की माता का नाम सेलेस्टी अरांट्स था। उनके पिता का नाम डोंडिन्हो था। पिता भी फूटबाल खिलाडी थे। पेले का निकनेम डिको था लेकिन लोकल फूटबाल क्लब में एक गोलकीपर बिले के कारण पेले नाम से जाना जाने लगा। दरअसल , पेले अपने शुरूआती समय में गोलकीपर की भूमिका निभाते थे ,उनके शानदार प्रदर्शन के कारण फैन उन्हें दूसरा बिले कह कर पुकारते थे और बिले से पेले कब हुआ इसका पता ही नहीं चला।

कैंसर पीड़ित महान फुटबॉलर पेले के अंगों ने काम करना बंद किया, End Of Life पर शिफ्ट

ब्राजील के साओ पाउलो में पले-बड़े हुए Pele ने गरीबी के दिन भी देखे। पेले फूटबाल तक नहीं खरीद पाए थे। उन्होंने जुराब में कागज भरकर फूटबाल बनाकर अभ्यास किया। इतना ही नहीं पेले ने स्थानीय चाय की दुकानों पर नौकरी भी की। 15 साल की उम्र में सैंटोस फुटबॉल क्लब द्वारा पेले को साइन किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पेले ने 16 वर्ष की उम्र में ब्राजील लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद पेले को ब्राजील नेशनल टीम ( Brazil national football team ) में खेलने का मौका मिला। पेले ने सबसे पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला 7 जुलाई 1957 में अर्जेंटीना के खिलाफ खेला था। इस मैच में ब्राजील को 1-2 से हर का सामना करना पड़ा था। उस मैच में पेले ने अपने अंतराष्ट्रीय मुकाबले में पहला गोल किया था। इसी के साथ ही पेले अपने देश के सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाडी बन गए थे। इसके बाद 1958 के फीफा वर्ल्ड कप में पेले ने धमाल कर दिया था।

FIFA World Cup 1958

1958 के फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील पहली बार विश्व चैंपियन बना था। जिसमें पेले ने फ्रांस के खिलाफ 5-2 से जीत दर्ज कराई थी। उन्होने स्वीडन के खिलाफ भी फाइनल मैच में दो गोल किए थे। पेले ने 1958 के फीफा विश्व कप में 6 गोल दागे थे। पेले ने इसके बाद अपने देश के लिए 1962 और 1970 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता।

Pele News

महान फुटबॉलर पेले ने अपने फूटबाल करियर में कुल 1363 मुकाबले खेलकर 1279 गोल किए। पेले ने 1969 में अपना 1000 वां गोल किया था। पेले ब्राजील के स्पोर्ट्स मिनिस्टर भी रह चुके हैं।

More from World NewsMore posts in World News »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel