Site icon www.4Pillar.news

एलपीजी सिलेंडर हुआ 100 रुपए महंगा

आम आदमी एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठा था जबकि आज से यह महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर आज 1 दिसंबर से 100 रुपए महंगा हो गया है।

आम आदमी एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठा था जबकि आज से यह महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर आज 1 दिसंबर से 100 रुपए महंगा हो गया है।

साल 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए आम आदमी ने पीएम मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल की तरह एलपीजी गैस भी सस्ता करेगी ऐसी उम्मीद की थी। लेकिन अब एलपीजी सिलेंडर 100 रुपए और महंगा कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में की है। इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर 266 रुपए महंगा हुआ था और अब इसमें 100 रुपए की और बढ़ोतरी की गई है।

महानगरों में LPG के रेट

देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2100 रुपए के पार है। 2 महीने पहले 1733 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 2100 से अधिक रुपए में मिलेगा। वहीं मायानगरी मुंबई में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 2051 रुपए हो गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2174.50 रुपए हो गई है। अब चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2234 रुपए में मिलेगा।

वही डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में एक साल में इतनी बार बढ़े दाम

दिल्ली में इस साल के शुरुआत में जनवरी महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम 694 रुपए थे। जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया। फरवरी में दाम बढ़कर 769 रुपए कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को दोबारा सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई। एक सिलेंडर की कीमत 794 रुपए कर दी गई। मार्च में एलपीजी के दाम को 819 रुपए कर दिया गया था। जुलाई में 834.50 का हो गया। 18 अगस्त को कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर 859.50 रुपए पहुंच गई। इसके बाद सितंबर को 25 रुपए और बढ़ा दिए गए। अक्टूबर महीने 15 रुपए और महंगा हुआ।

Exit mobile version