Lunar Eclipse : होली के त्यौहार पर लगा चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या पड़ेगा ग्रहण का असर

Lunar Eclipse 2024 : सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने से ग्रहण लगता है। यह एक खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने को अशुभ माना जाता है।

इस साल 100 वर्षों के होली के मौके पर चंद्र ग्रहण लगने का संयोग बन रहा है। यानि होली ग्रहण के साय में मनाई जाएगी। सबसे पहले ये जान लें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने से चांद ग्रहण लगता है। इस दौर पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह एक  खगोलीय घटना है।

हालांकि, हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यहां तक की ग्रहण के दौरन भोजन करना भी मना होता है। इस बार होली के मौके पर ग्रहण लग रहा है।

होली हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार, रंगों का यह पर्व अंतिम होता है। विज्ञान में ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

होली पर नहीं पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

रंगों के त्यौहार होली पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। क्योंकि दिन होने कारण ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण के दौरान होली होलिका दहन और रंग डालने की कोई मनाही नहीं है। आज ग्रहण के नियम भी लागू नहीं होंगे। सभी धार्मिक कार्य और शुभ कार्य विधिवत किए जाएंगे।

चंद्र ग्रहण 2024 का समय

इस साल का चंद्र ग्रहण साढ़े चार घंटे का होगा। 25 मार्च को चंद्र ग्रहण 10:23 बजे शुरू होगा। ग्रहण दोपहर बाद 03:02 बजे समाप्त होगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। दिन होने कारण ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देगा।

कहां दिखाई देगा साल 2024 का चंद्र ग्रहण ?

चंद्र ग्रहण 2024 रूस, जापान, अमेरिका , आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन,इटली, जर्मनी , पुर्तगाल, हॉलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड और दक्षिण नार्वे में दिखाई देगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री