Madharasi Movie: स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट और रिव्यु

Madharasi Movie: सिवाकार्तिकेयन की तमिल एक्शन थ्रिलर मधरासी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में उपलब्ध है।

Madharasi Movie Story

मधरासी फिल्म की कहानी एक गन स्मगलिंग सिंडिकेट के इर्द गिर्द घूमती है। जो तमिलनाडु में अवैध हथियारों की बाढ़ ला देता है। एक सख्त पुलिस अधिकारी इस सिंडिकेट का पीछा करता है। एक साधारण आदमी को उसकी इच्छा के विरुद्ध अंडरवर्ल्ड में खींच लिया जाता क्योंकि उसकी प्रेमिका उनके खेल का मोहरा बन जाती है। फिल्म के हीरो और विलेन के बीच युद्ध होता है। फिल्म में ब्रकअप से जूझते एक आशिक का पास्ट भी दिखाया गया है।

मधरासी फिल्म की स्टार कास्ट

  • सिवाकार्तिकेयन
  • रुक्मणी वसंत
  • विद्युत जामवाल
  • संजय दत्त
  • बीजू मेनन
  • विक्रांत
  • प्रेम कुमार
  • सचना नामिदास

फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है। निर्माता एन. श्रीलक्ष्नी प्रसाद हैं। फिल्म का प्रोडक्शन श्रीलक्ष्मी मूवीज के बैनर तले हुआ है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

फिल्म का बजट

मधरासी मूवी का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। सिवाकार्तिकेय इस फिल्म के लिए 40 करोड़ की फीस ले रहे हैं। यह एक बिग बजट फिल्म है।

Madharasi Movie Review

सिवाकार्तिकेयन की मधरासी मूवी आज 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिव्यु अभी भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इसे डिसेंट एंटरटेनर मूवी कहा है। लोगों को रुक्मणी के साथ सिवाकार्तिकेयन का डांस बहुत पसंद आ रहा है। अनिरुद्ध के म्यूजिक और मुरुगादॉस के निर्देशन को तारीफ मिल रही है। फिल्म को फैमिली ऑडियंस के लिए अच्छा बताया गया है।

फिल्म को वर्ड ऑफ़ माउथ की जरूरत है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग कम है। क्योंकि यह आज ही रिलीज हुई है। फिल्म का टाइटल 2006 में रिलीज हुई तमिल फिल्म मद्रासी से लिया गया है।

फिल्म एक्शन थ्रिलर लवर्स के लिए अच्छी चॉइस है। यह फैमिली ऑडियंस को भी पसंद आ सकती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top