Site icon www.4Pillar.news

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने ‘बलम पिचकारी’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो  

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने 'बलम पिचकारी' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर सालों बाद एक फ्रेम में नजर आई। हाल ही में दोनों का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वे ‘बलम पिचकारी’ गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रही है।

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर 90s  के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां है। दोनों यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में साथ काम कर चुकी है। वहीं हाल ही में माधुरी और करिश्मा की कुछ तस्वीरें और एक डांस वीडियो सामने आया है। सालों बाद इन दोनों एक्ट्रेस को एक फ्रेम में देख फैंस को ‘दिल तो पागल है’ फिल्म की याद आ गई।

करिश्मा और माधुरी ने साथ में किया डांस

दरअसल हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और एक डांस वीडियो शेयर किया है। एक तस्वीर में करिश्मा माधुरी को हग करते हुए नजर आ रही है, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों को साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। माधुरी और करिश्मा का एक डांस वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस साथ में ‘बलम पिचकारी’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, ‘डांस ऑफ़ एनवी फ्रेंडशिप।’

फैंस का रिएक्शन

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर को साथ में डांस करते देख फैंस का दिन बन गया। वहीं दोनों का ये डांस वीडियो देख फैंस को ‘दिल तो पागल है’ फिल्म की याद आ गई। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दिल तो पागल है।’ एक ने लिखा, ‘बस शाहरुख खान की कमी है।’ एक ने लिखा, ‘दिल तो पागल हो गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अरे निशा और पूजा एक साथ।’

बता दे कि माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर काफी अच्छी दोस्त है। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करिश्मा कपूर को हाल ही में वेब सीरीज ब्राउन में देखा गया था। वहीं माधुरी दीक्षित भी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग रियलिटी शोज में भी काफी एक्टिव रहती है।

Exit mobile version