Site icon www.4Pillar.news

माधुरी दीक्षित ने ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो 

वीडियो में माधुरी दीक्षित को 90 के दशक के सुपरहिट गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी अदाए और डांस मूव्स देख सभी कंटेस्टेंट्स मंत्रमुग्ध नजर आए।

वीडियो में माधुरी दीक्षित को 90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी अदाए और डांस मूव्स देख सभी कंटेस्टेंट्स मंत्रमुग्ध नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त डांस के लिए भी जानी जाती है। माधुरी हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में बतौर गेस्ट नजर आई।  इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के गानों का आनंद लिया और साथ ही अपने कुछ हिट गानों पर डांस भी किया।

माधुरी ने इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

दरअसल हाल ही में इंडियन आइडल 13 के मेकर्स ने इस शो का नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में माधुरी दीक्षित को अपने हिट गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह गाना साल 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ का है। आज 30 साल बाद भी माधुरी के चेहरे पर सेम वही पहले जैसे  एक्सप्रेशन देखे जा सकते है। प्रोमो में माधुरी के डांस मूव्स और अदाएं देख कंटेस्टेंट के साथ जज हिमेश रेशमिया भी मंत्रमुग्ध नजर आए।

वहीं सोशल मीडिया यूजर को भी माधुरी का ये डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है। यूजर इस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे है।

यह भी पढ़े: Video: माधुरी दीक्षित ने शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर की मैरिड लाइफ की झलक, 22 सालों के सफर को बताया जादुई 

इस फिल्म में नजर आई थी माधुरी

बात करें माधुरी दीक्षित की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे हाल ही में टेरेंस लुइस और नोरा फतेही के साथ डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज नजर आई थी। इसके अलावा माधुरी साल 2022 में फिल्म ‘माजा माँ’ में नजर आई थी। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया था।

Exit mobile version