Site icon 4PILLAR.NEWS

माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए आप कब और कहाँ देख पाएँगे ये फिल्म 

Maja Ma Trailer हुआ रिलीज

Maja Ma Trailer: इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का किरदार काफी खास है। उन्होंने एक ऐसी गुजराती महिला (पल्ल्वी पटेल) का किरदार निभाया है जिसे उनका बेटा बिलकुल परफेक्ट मानता है। लेकिन तभी पल्ल्वी का एक ऐसा वीडियो सामने आता है जिसकी वजह से उनके बेटे का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।

Maja Ma Trailer हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पिछले कंई दिनों से अपनी फिल्म ‘मजा मा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में माधुरी ने एक गुजराती महिला पल्ल्वी पटेल का किरदार निभाया है। पल्ल्वी का बेटा उन्हें बिलकुल परफेक्ट मानता है, लेकिन कुछ समय बाद पल्ल्वी का एक वीडियो वायरल हो जाता है जिससे उनके बेटा का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।

कैसा है ट्रेलर ?

ट्रेलर की शुरुवात माधुरी दीक्षित (पल्ल्वी पटेल) के बेटे ऋत्विक भौमिक से होती है जो कि एक 9 से 5 नौकरी करने वाला एक साधारण सा लड़का होता है। ऋत्विक के अनुसार उनके पिता को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती और उनकी बहन पनौती है। वे केवल अपनी माँ पल्ल्वी पटेल को ही परफेक्ट मानते है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक मिडिल क्लास फैमिली के लड़के का रिश्ता एक पॉवरफुल फैमिली की लड़की से जुडने जा रहा है। हालाँकि इसी बीच लड़के की माँ पल्ल्वी पटेल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे उसके बेटे की शादी खतरे में पड़ जाती है। उस वीडियो में ऐसा क्या है और पल्ल्वी की फैमिली उस सब से कैसे निपटेगी ? इस सवाल का जवाब तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

कब और कहाँ देख सकेंगे ये फिल्म ?

माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक, गजराज राव, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, सिमोन सिंह, शिबा चड्ढा, रजित सिंह जैसे एक्टर नजर आएँगे। यह एक पारवारिक ड्रामा फिल्म है जिसे आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है और सुमित बथेजा ने लिखा है। बता दे कि ‘मजा मा’ 6 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Exit mobile version