माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का 91 वर्ष की उम्र में निधन, 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Madhuri Dixit mother Snehlata passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह दुखद खबर अभिनेत्री के परिवार के सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी है।

Madhuri Dixit mother Snehlata:माधुरी दीक्षित की मां का निधन

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है। अभिनेत्री की माता जी ने आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभाविक हुआ है। पिछले साल ही उन्होंने अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था।

दीक्षित परिवार के सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने यह दुखद जानकारी देते हुए लिखा ,” स्नेहलता दीक्षित जी आज सुबह गुजर गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉक्टर ई मूसा रोड , जीजामाता नगर वर्ली मुंबई स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

पिचले साल मनाया था जन्मदिन

एक्ट्रेस की मां स्नेहलता दीक्षित ने पिछले साल ही अपना 90 जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के मौके पर परिवार में केक काटकर विश किया गया था। उस समय माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। माधुरी दीक्षित ने अपने नोट में लिखा ,” जन्मदिन मुबारक आई। कहते हैं मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। इससे ज्यादा शायद कोई सटीक बात हो। ” इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने अपनी मां की अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियों की दुआ मांगी थी। माधुरी ने उस समय अपनी मां की तस्वीरें साझा की थी।

बता दें, माधुरी दीक्षित का अपनी मां के साथ अटूट रिश्ता था। माधुरी के जीवन से उनकी मां स्नेहलता का चले जाना किसी भयानक सदमे से कम नहीं है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version