Site icon 4PILLAR

Madhuri Dixit: माँ को याद कर भावुक हुई माधुरी दीक्षित, कहा- ‘आज सुबह उठी तो आई का कमरा… ‘

Madhuri Dixit Mothers: माँ को याद कर भावुक हुई माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit Mothers:माधुरी दीक्षित की माँ स्नेहलता का बीते दिन निधन हो गया है। वहीं अब माधुरी  ने अपनी माँ को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Madhuri Dixit Mothers: माँ को याद कर भावुक हुई माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की माँ स्नेहलता का 12 मार्च को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते दिन मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं माँ के निधन के एक दिन बाद माधुरी ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी माँ को कितना मिस कर रही है।

माँ की याद कर भावुक हुई माधुरी दीक्षित

दरअसल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी माँ संग एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली था। यह बहुत अवास्तविक लगता है। उसने हमे गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना सिखाया। उसने बहुत सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे लेकिन वे हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि और सकारात्मकता हर जगह फैलने वाली थी। हम अपनी यादों में उनकी जिंदगी सेलिब्रेट करेंगे। ओम शांति ओम।”

यह भी पढ़े: माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का 91 वर्ष की उम्र में निधन, 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

सेलेब्स दे रहे हिम्मत

माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर कंई सेलेब्स कमेंट कर उनकी हिम्मत बंधाते नजर आए। माधुरी के इस पोस्ट पर मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे बहुत दुख है मैम… आपको ढेर सारा प्यार।’ रवीना टंडन ने लिखा, ‘ओम शांति।’ जूही चावला ने लिखा, ‘दिल से सवेंदना है माधुरी, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’ इसके अलावा भी राजीव आदित्य, अल्का याग्निक और अथिया शेट्टी सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

Exit mobile version