Site icon www.4Pillar.news

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अमेरिका में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अमेरिका में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे प्रेमी युगल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। दोनों अपनी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका में उनके घर पहुंचे ,जिसकी फोटो खुद ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर ,नीतू कपूर,अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर ने फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा ,” अर्जुन और मलाइका तुम्हारे आने का धन्यवाद। आशा है कि ‘रॉकमैन’ और दोपहर का भोजन तुम्हें रेड फॉर्म पर देखने को मिलेगा।

आपको बता दें , सितंबर 2018 से अपने इलाज के लिए ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में ही रह रहे हैं। उनकी तबियत और हालचाल जाने के अक्सर बॉलीवुड अभिनेता और अन्य लोग वहां जाते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी अपनी छुट्टियों के दौरान उनसे मिलने पहुंचे थे।

Exit mobile version