4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया किलर डांस, ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर खूब थिरकी एक्ट्रेस, देखें वीडियो 

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर किलर डांस करते नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 26 जून को 38 साल के हो गए है। अर्जुन ने बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना मिड-नाईट बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन की बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपने किलर डांस मूव्स से समा बांध दिया। इस पार्टी से मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने गाने ‘चल छैयां-छैयां’ पर खूब डांस करते हुए नजर आ रही है।

‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर मलाइका ने किया डांस

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका ऑफ वाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है जिसपर हार्ट शेप बने हुए थे। इस दौरान एक्ट्रेस को ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके डांस मूव्स देख पार्टी में मौजूद मेहमान भी उन्हें चीयर करते दिखे।

मलाइका ने यूं किया अर्जुन को बर्थडे विश

वहीं मलाइका ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है। मलाइका ने अर्जुन की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन, मेरे विचारक, मेरे नासमझ, मेरे शॉपहोलिक, मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर।

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। एक्टर ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप करते हुए इस पोस्ट  इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

इस फिल्म में नजर आएँगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें  तो वे लास्ट फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और राधिका मदन नजर आई थी। वहीं अब अर्जुन फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *