Site icon 4PILLAR

मल्लिकार्जुन बने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष, शशि थरूर को भारी मतों से हराया

Mallikarjun Kharge party: मल्लिकार्जुन बने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष

Mallikarjun Kharge party: मल्लिकार्जुन खड़गे अपने प्रतिद्वंद्वी Shashi Tharoor को भारी मतों से हराकर कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे, 137 साल पुरानी पार्टी के  24 साल बाद गैर गांधी परिवार अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले सीता राम केसरी गैर गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष थे।

Mallikarjun Kharge party: मल्लिकार्जुन बने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन भरा था।

शशि थरूर को भारी मतों से हराया

मुकाबला शशि थरूर बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे था। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे शशि थरूर को भारी मतों से हराने में कामयाब रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले।

शशि थरूर ने दी बधाई

शशि थरूर ने कहा ,” कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान और जिम्मेदारी की बात है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। अंतिम फैसला उनके पक्ष में रहा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मैं उनको जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

24 साल बाद गांधी परिवार ने छोड़ी कांग्रेस की गद्दी

कांग्रेस में करीब 9900 डेलीगेट पार्टी अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय सहित सभी 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्र्रेस पार्टी के निर्वाचक मंडल सदस्यों ने सोमवार के दिन नए पार्टी प्रेजिडेंट के लिए मतदान किया था।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ है। इससे पहले सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष थी। साल 2019 में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Exit mobile version