4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Manike Mage Hithe: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने गाया पॉप्यूलर सांग ‘मणिके मगे हिते’ का हिंदी वर्जन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

श्रीलंकन गाना ‘मनिका मगे हिते’ दुनिया भर में पॉप्यूलर हो चूका है। इस गाने के कंई वर्जन आ चुके हैं,लेकिन सोशल मीडिया पर अब अमृता फडणवीस द्वारा गया गया इस गाने का हिंदी कवर वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र iके पूर्व मुख्यमंत्री देवेंदर फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अमृता ने प्रसिद्ध सांग ‘मनिका मगे हिते’ का हिंदी वर्जन गाया है। दरअसल अमृता ने इतनी मधुर आवाज से इस सांग का हिंदी वर्जन गाया है कि लोग उनकी आवाज के कायल हो गए हैं। श्रीलंकन गाने मनिका मगे हिते के कंई वर्जन आ चुके हैं,लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस गाने का हिंदी वर्जन लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है अमृता का ये गाना

श्रीलंकन गाना “मनिका मगे हिथे’ श्रीलंकन सिंगर ‘योहनी डिलोका डी सिल्वा’ ने गाया है। हाल ही में यह गाना काफी पॉप्युलर हुआ था। लोग इस गाने पर रील्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।

यह भी पढ़े :महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस डिफॉल्टर घोषित

अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस रैप स्टाइल में इस गाने का हिंदी वर्जन लेकर आयी हैं। एक बार उनका गाना सुनने के बाद यकीनन आप भी इस गाने के कायल हो जायेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *