Site icon 4PILLAR.NEWS

Manipur Violence: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका, पेट्रोल बम से हुआ हमला

RK Ranjan House: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

RK Ranjan House: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि मेरे राज्य में जो हो रहा है उसको देखकर बहुत दुख होता है। हिंसा में लिप्त लोग अमानवीय हैं।

RK Ranjan House: उपद्रवियों ने मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

मणिपुर में हिंसा जारी है। उपदर्वियों ने गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के कोंगबा स्थित आवास में आग लगा दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया,” मैं इस समय आधिकारिक काम के मामले में केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे घर पर हुए हमले में कोई घायल नहीं हुआ। उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आए थे। मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया। मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। हिंसा में लिप्त लोग अमानवीय हैं। ”

यह घटना कोंगा नंदीबाम लेकाई इलाके में गुरुवार देर शाम करीब 10 बजे घटी। फायर ब्रिगेड और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण घर और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह दूसरी बार है जब भीड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री के घर पर हमला किया है। इससे पहले 23 मई को भीड़ ने उनके घर पर हमला बोला था। उस समय सुरक्षाबलों ने भीड़ को भगा दिया था।

पहली हिंसा

3 मई को मणिपुर के मेईतेइ और कुकी समाज के बीच जातीय हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में 115 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

बुधवार को मणिपुर सीएम एन बिरेन सरकार की मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास को उपद्रवियों ने जला दिया था। नेमचा राज्य की उद्योगमंत्री हैं। वह मणिपुर केबिनेट में एकमात्र महिला हैं।

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

मणिपुर में बुधवार को हिंसा की ताजा घटना हुई थी। इस हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री एन बिरेन ने लोगों से राज्य में शांति की अपील की है।

Exit mobile version