4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

Manipur Violence: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका, पेट्रोल बम से हुआ हमला

RK Ranjan House: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि मेरे राज्य में जो हो रहा है उसको देखकर बहुत दुख होता है। हिंसा में लिप्त लोग अमानवीय हैं।

RK Ranjan House: उपद्रवियों ने मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

मणिपुर में हिंसा जारी है। उपदर्वियों ने गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के कोंगबा स्थित आवास में आग लगा दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया,” मैं इस समय आधिकारिक काम के मामले में केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे घर पर हुए हमले में कोई घायल नहीं हुआ। उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आए थे। मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया। मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। हिंसा में लिप्त लोग अमानवीय हैं। ”

यह घटना कोंगा नंदीबाम लेकाई इलाके में गुरुवार देर शाम करीब 10 बजे घटी। फायर ब्रिगेड और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण घर और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह दूसरी बार है जब भीड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री के घर पर हमला किया है। इससे पहले 23 मई को भीड़ ने उनके घर पर हमला बोला था। उस समय सुरक्षाबलों ने भीड़ को भगा दिया था।

पहली हिंसा

3 मई को मणिपुर के मेईतेइ और कुकी समाज के बीच जातीय हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में 115 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

बुधवार को मणिपुर सीएम एन बिरेन सरकार की मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास को उपद्रवियों ने जला दिया था। नेमचा राज्य की उद्योगमंत्री हैं। वह मणिपुर केबिनेट में एकमात्र महिला हैं।

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

मणिपुर में बुधवार को हिंसा की ताजा घटना हुई थी। इस हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री एन बिरेन ने लोगों से राज्य में शांति की अपील की है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *