Stars: अली गोनी की इफ्तार पार्टी में लगा सितारों का मेला

अली गोनी की इफ्तार पार्टी में लगा सितारों का मेला, शहनाज गिल से लेकर मुनव्वर फारुकी तक शामिल हुए ये स्टार्स 

Stars:अली गोनी की इफ्तार पार्टी में मुनव्वर फारुकी, भारती सिंह और शहनाज गिल सहित कंई सितारे शामिल हुए। हाल ही में एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए…

टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी ने बीते दिन अपने घर पर एक इफ्तार पार्टी रखी थी। अली ने ये पार्टी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ मिलकर होस्ट की। इस इफ्तार पार्टी में अली और जैस्मिन के कुछ करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए। एक्टर ने  हाल ही में इस दौरान की कंई तस्वीरें शेयर की है।

Stars: अली गोनी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

अली ने इफ्तार पार्टी की कंई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्टर को मुन्नवर फारुकी, जैस्मिन भसीन और विशाल मिश्रा सहित कंई लोगों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में अली,शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज बादशाह के साथ नजर आ रहे है। तीसरी तस्वीर में एक्टर को अपनी ये है महोब्बतें की को स्टार शिरीन मिर्जा और जैस्मिन के साथ देखा जा सकता है। चौथी तस्वीर में एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी और कंई अन्य लोग एकसाथ पोज देते नजर आ रहे है। वहीं आखिरी तस्वीर में अली को कौशल जोशी और शहनाज के साथ देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/C5GHvXzAMdN/?img_index=5

लुक की बात करें तो अली ने इस दौरान वाइट कलर का ऑउटफिट पहना था। वहीं जैस्मिन प्रिंटेड सलवार सूट में नजर आई। अली गोनी की इफ्तार पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *