Masaba Gupta बेटी का जन्म: नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर बनी मां
Masaba Gupta : मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता माँ बन चुकी है। मसाबा ने एक बेटी को जन्म दिया है।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता नानी बन गई है। नीना की बेटी व एक्ट्रेस/फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) के घर एक नन्ही परी आई है। मसाबा ने कल दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर एक बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
Masaba Gupta के घर आई नन्ही परी
दरअसल हाल ही में मसाबा गुप्ता ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी राजकुमारी की झलक भी दिखाई है। मसाबा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है, ‘हमारी बहुत स्पेशल लिटल गर्ल का जन्म बहुत स्पेशल दिन पर हुआ है। 11.10.2024। मसाबा और सत्यदीप।” वहीं अगली फोटो में उनकी बेटी के पैरों की झलक देखी जा सकती है।
सेलेब्स ने दी शुभकामनाएँ
मसाबा और सत्यदीप ने जैसे ही अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी, उन्हें बधाई देने वालो का ताँता लग गया। इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘गॉड ब्लेस, बधाई हो।’ ईशा देओल ने लिखा, ‘बधाई हो।’ इसके अलावा भी कंई सेलेब्स ने इसी तरह के कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
नीना गुप्ता ने पहली बार शेयर की अपनी शादी की तस्वीर, बेटी मसाबा गुप्ता को पहचानना हुआ मुश्किल
यह भी देखें : नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता बनी दुल्हन, एक्टर सत्यदीप मिश्रा से रचाई दूसरी शादी