Matthew Aaron VanDyke lodged in Tihar Jail: राष्टीय जांच एजेंसी निए ने आतंकवाद के एक बड़े मामले में मैथ्यू आरोन वेंडाइक को गिरफ्तार किया था।
Matthew Aaron VanDyke तिहाड़ जेल बंद
तिहाड़ जेल में बंद आतंकी मैथ्यू आरोन को भारतीय खाना पसंद नहीं आया है। वह भूख हड़ताल पर बैठ गया है। उसने जेल प्रशासन से अजीब मांगे की हैं।
- मैथू ने इंडक्शन चूल्हा और झींगा मछली की इजाजत मांगी है।
- वेंडाइक ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए जेल प्रशासन से खुद का खाना बनाने की इजाजत मांगी है।
- उसने रेड मीट , दाल ,मछली ,झींगा , पास्ता, चिकन ,नूडल्स ,चावल ,आलू , प्याज जैतून का तेल ,टोन्ड मिल्क और बोतल बंद पानी की मांग की है।
- उसका दावा है कि वह जेल में मिलने वाले भारतीय भोजन को खाने में असमर्थ है।
- पटियाला हाउस कोर्ट के जज प्रशांत शर्मा ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब तलब किया है।
Matthew Aaron VanDyke की अजीब मांग
मैथ्यू ने NIA कोर्ट में याचिका दायर कर अमेरिकी स्टाइल खाने की डिमांड की है। जिसमे चिकन , फिश और चावल जैसे खाने को खुद तैयार करने की मांग शामिल है। उसने दावा किया है की जेल का खाना उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Matthew Aaron VanDyke कौन है ?
- जन्म : 11 जून 1979, अमेरिका (मैरीलैंड)
- पेशा : डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक, विदेशी लड़ाका (foreign fighter) और मीडियाकर्मी।
- पिछले रिकॉर्ड : (लीबिया 2011) गद्दाफी के खिलाफ विद्रोहियों के साथ लड़े। युद्ध के दौरान घायल हुए, कैद हुए (85 दिन solitary confinement), फिर भाग निकले। उन्होंने इस अनुभव पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी।
- अन्य संघर्ष क्षेत्रों (इराक, यूक्रेन आदि) में सक्रिय रहे। उन्हें अक्सर *war addict” या mercenary कहा जाता है।
- मैथ्यू Sons of Liberty International (SOLI) नामक संगठन के संस्थापक, जो सुरक्षा और ट्रेनिंग से जुड़ा है।
Matthew Aaron VanDyke कैसे और क्यों हुआ गिरफ्तार ?
- NIA ने उसे 13 मार्च 2026 को कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। उनके साथ 6 यूक्रेनी नागरिक भी पकड़े गए।
- उसपर UAPA के तहत आरोप लगे।
- म्यांमार में ethnic armed groups (जातीय सशस्त्र समूहों, जैसे Kuki-Chin Army) को drone warfare और मिलिट्री ट्रेनिंग देना।
- भारत के नॉर्थ ईस्ट (असम, मिजोरम) और म्यांमार बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय।
- उसपर ड्रोन और हथियारों की सप्लाई/ट्रांसफर में शामिल होने का शक है।
- पर्यटक वीजा पर आए, लेकिन Protected Area Permit के बिना restricted इलाकों में गए और म्यांमार क्रॉस किया।
भारतीय एजेंसियां इसे भारत विरोधी साजिश और नॉर्थ ईस्ट में अस्थिरता फैलाने की कोशिश मानती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें CIA asset या mercenary बताया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर यह साबित नहीं।





