Lebanon News: मिया खलीफा लेबनान मूल की अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी हैं .उन्होंने एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा .जिसमें अमेरिका और इजराइल पर अपनी भड़ास निकाली .
मिया खलीफा का ब्यान
अमरीका और इजराइल पर अपनी भड़ास निकालते हुए मिया खलीफा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा ,”मेरी मेहनत की कमाई से अमेरिका को जो टैक्स देती हूँ , उसी पैसे से मेरे देश लेबनान पर बमबारी की जा रही है .मुझे ये समझ में नहीं आ रहा है कि मेरे टैक्स का पैसा मेरे होमलैंड लेबनान हमलों के लिए इस्तेमाल हो रहा है .”वे वीडियो में भावुक होती हुई नजर आ रही हैं .
इजराइल का Lebanon पर हमला
8 अप्रैल 2026 को इजराइल ने ऑपरेशन इटरनल डार्कनेस के तहत Lebanon पर 10 मिनट में 100 एयरस्ट्राइक किए .ये अटैक बेरुत, दक्षिणी लेबनान और बैका वैली में हुए .इजराइल का दावा है कि ये हमले हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किए गए थे .लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय और सिविल डिफेंस के अनुसार, इस हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हो गए .लेबनान की रिहाइशी बिल्डिंग, स्कूल और अस्पतालों पर हमले किए गए .यह हमला अमेरिका-ईरान सीज फायर होने के बाद हुआ .इजराइल ने कहा कि सीज फायर लेबनान और हिज्बुल्ला पर लागू नहीं होता है .
यह हमला 2026 के लेबनान संकट का हिस्सा है जो इजराइल हिज्बुल्ला टेंशन और बड़े क्षेत्रीय युद्ध से जुड़ा हुआ है .
मिया खलीफा का बैकग्राउंड
Mia Khalifa जा जन्म 1993 में Lebanon के बेरुत में हुआ था . वे बाद में अमेरिका चली गई, जहां उन्होंने यूएस की नागरिकता ली .वे अक्सर लेबनान, फिलस्तीन और मध्य पूर्व के मुद्दों पर बात करती हैं .पहले भी उन्होंने इजराइल को अमेरिका से मिलने वाली मिलिट्री एड की आलोचना की थी . वे लेबनानी हैं लेकिन अमरीकी टैक्स पेयर भी हैं .अमेरिका हर साल इजराइल को अरबों डॉलर की सैन्य मदद देता है . जो खलीफा जैसे टैक्स पेयर के पैसों से आती आती है .





