Politics

हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन:अनिल विज

Haryana Lockdown:कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में 1 सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Haryana Lockdown: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन

कोविड-19 के बढ़ते कहर को देखते हुए Haryana में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। हरियाणा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार के मंत्री Anil Vij ने ऐलान किया है कि अगले 3 मई से अगले 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। इससे पहले शुक्रवार के दिन हरियाणा सरकार में 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।

प्रदेश में हालात अभी पूरी तरह से बेकाबू

बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन वाली हरियाणा सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि कोरोनावायरस के मामलों पर काबू पाया जा सके। प्रदेश में हालात अभी पूरी तरह से बेकाबू होने लगे हैं।  राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार तक हरियाणा में पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार 13588 नए मरीज मिले थे ।वही 125 लोगों की मौत हुई थी।

4341 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी

हरियाणा राज्य में अब तक 501566 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और 4341 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या 102561 से पहुंच गई है।

कई राज्यों ने लॉकडाउन

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने की शुरुआत कर दी है। इससे पहले दिल्ली ने लॉकडाउन को 1 हफ्ते के लिए और आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा ओडिशा ने आज से ही अगले 14 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में फिलहाल शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन जारी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

10 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago