Mohammed Shami को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Mohammed Shami Arjuna Award: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया। खेल जगत में दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार पाने पर मोहम्मद शमी ने ख़ुशी जताई। क्रिकेटर ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें साल 2023 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अर्जुन पुरस्कार , भारत का दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक्स सम्मान है। आज मंगलवार के देश भारत की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

Mohammed Shami ने कहा कि सपने के सच होने जैसा

अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।क्योंकि इस पुरस्कार को पाने के लिए जिंदगी बीत जाती है , कई लोगों को यह अवॉर्ड मिल भी नहीं पाता है। यह मेरे लिए नही, सब जितने भी अर्जुन अवार्ड के हकदार हैं, सबके लिए गर्व की बात है। ”

पत्नी हसीन जहां के आरोपों के बाद 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करना चाहते थे मोहम्मद शमी, दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mohammed Shami का वीडियो

अपने क्रिकेट करियर की बात करते हुए शमी ने कहा ,” मैं कोशिश करता हूं, ये मेरा जॉब है, मेरा प्रोफेशन है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलती है, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं। मेरे जैसे के लिए यहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल था। मेरे मम्मी पापा और मेरे परिवार ने मेरा खूब सपोर्ट किया। मेरे दिल में हमेशा अपनी टीम के लिए कुछ करने का जूनून रहता है। ”

मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने मंगवार के दिन अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेकर रचा इतिहास

बता दें, मोहम्मद शमी इस चोट के दौर से गुजर रहे हैं। वह वर्ल्ड कप 2023 में इंजेक्शन के साथ खेले थे। चोट के चलते मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका के साथ हुई सीरीज में नहीं खेल पाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *