Monalisa Bhosle married her boyfriend Farhan

Monalisa Bhosle ने बॉयफ्रेंड Farhan Khan संग शादी रचाई, कुंभ मेले में हुई थी वायरल

Monalisa Bhosle marries boyfriend Farhan: प्रयागराज के कुंभ मेले में वायरल हुई लड़की मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान खान संग शादी रचा ली है।

Monalisa Bhosle कौन है ?

18 वर्षीय मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। 2025 के महाकुंभ मेले में प्रयागराज में मालाएं बेचते हुए उनकी नीली आंखों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा उनके स्माइल वाले वीडियो वायरल हुए थे। लोग उन्हें ‘कुंभ गर्ल’ कुंभ मेला वायरल गर्ल कहने लगे थे। वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्हें मॉडलिंग और बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला। अब वे मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘मणिपुर डायरी’ की शूटिंग पूरी की। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा हैं।

Farhan खान कौन हैं ?

फरहान खान महाराष्ट्र के रहने वाले 25 वर्षीय अभिनेता हैं। वे मोनालिसा के बॉयफ्रेंड हैं। दोनों एक ही फिल्म ” नागम्मा’ की शूटिंग कर रहे हैं। बतौर अभिनेता फरहान खान का कोई बड़ा बैकग्राउंड नहीं है।

Monalisa Bhosle और फरहान की पहली मुलाकात

Monalisa marries boyfriend Farhanदोनों की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। बाद में एक फिल्म के सेट पर काम करने लगे और प्यार हो गया। मोनालिसा के पिता विजय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। पिता उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे। मोनालिसा ने आरोप लगाया कि परिवार धमकियां दे रहा है।

मोनालिसा फरहान ने पुलिस से लगाई गुहार

दोनों केरल में फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। पिता के दबाव के बाद मोनालिसा फरहान के साथ  11 मार्च को तंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने दोनों को बालिग पाया और पिता को बुलाकर समझाया। कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और दोनों को सुरक्षा दी गई।

मोनालिसा और फरहान की शादी

दोनों ने 11 मार्च को केरल के अरुमानुर के नैनार देवा मंदिर में शादी कर ली। यह शादी हिंदू रीती-रिवाज से हुई। फरहान ने मोनालिसा को मंगलसूत्र पहनाया, मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे लिए। शादी के दौरान मोनालिसा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top