धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची पुलिस

Moradabad Police: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने मोरादाबाद पुलिस मुंबई पहुंची है। सोनाक्षी मुंबई के जुहू एरिया में रहती है। इसलिए मोरादाबाद की पुलिस टीम ने जुहू पुलिस स्टेशन की मदद लेने का फैसला किया है।

धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची Moradabad Police

बॉलीवुड अभिनेत्री Sonakshi Sinha सिन्हा अनचाहे कारणों से सुर्ख़ियों में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को सितंबर 2018 में एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था। अभिनेत्री पर आरोप है की उन्हें ओस शो के लिए 24 लाख रुपए दिए गए थे लेकिन वो इस इवेंट में नहीं पहुंची। इस के बाद उनपर धोखाधड़ी की एफआईआर उत्तरप्रदेश में दर्ज कराई गई है।

मोरादाबाद पुलिस सोनाक्षी का बयान लेने जुहू पहुंची

इसी सिलसिले में मोरादाबाद पुलिस सोनाक्षी का बयान लेने जुहू पहुंची। जब पुलिस वाले सोनाक्षी सिन्हा के जुहू वाले घर पर पहुंचे तो सोनाक्षी सिन्हा वहां मौजूद नहीं थी। इसलिए पुलिस वाले खाली हाथ लौट आए। मोरादाबाद की पुलिस अब भी सोनाक्षी सिन्हा के बयान के इंतजार में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोरादाबाद पुलिस एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा से बयान लेने उनके घर जा सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजमेंट

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजमेंट के अनुसार उन पर लगाए गए ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं ,उनकी छवि को खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा है।

अगर सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अभिनेता अनिल कपूर ,माधुरी दीक्षित,आदित्य रॉय कपूर ,संजय दत्त वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘कलंक’ में काम किया था। उनकी अगली फिल्म ख़ानदानी शफाखाना है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version