Brazil News:Mosquito factory लगाकर अरबों मच्छर पैदा कर रहा है ब्राजील, जानें क्या है मामला

Mosquito factory in Brazil: ब्राज़ील ने हाल ही में एक अनोखी पहल शुरू की है। ब्राज़ील अपने यहां मच्छर पैदा करने की सुपर फैक्ट्री लगा रहा है।

ब्राजील ने लगाई मच्छर फैक्ट्री

ब्राज़ील Aedes aegypti मच्छरों से पैदा होने वाली घातक बिमारियों जैसे डेंगू, जीका वायरस और चिकनगुनिया के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी कर रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,  ब्राजील की स्वास्थ्य संस्था Fiocruz और वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम (WMP) द्वारा विश्व की सबसे बड़ी मॉ स्किटो फैक्ट्री की घोषणा की गई है।

Mosquito factory क्यों लगा रहा है ब्राजील

Brazil में Aedes  मच्छरों से फैलने वाली बिमारी एक गंभीर संकट बन चुकी है। WHO के अनुसार, डेंगू को breakbone fever भी कहा जाता है। क्योंकि यह जोड़ों में दर्दनाक सूजन पैदा करता है। 2024 में ब्राजील में डेंगू से 6297 लोगों की मौत हो चुकी है। जोकि एक रिकॉर्ड स्तर है।

ब्राजील में जीका वायरस का प्रभाव

zika virus गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है जो नवजात शिशुओं में खतरनाक बीमारी microcephaly का कारण बनता है। इस बिमारी के 2015 में 3500 से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

चिकनगुनिया  बिमारी

Chikungunya जोनों का दर्द और बुखार पैदा करता है। बुखार लंबे समय तक रहता है और कभी कभी रोगी के लिए घातक साबित हो सकता है।

ब्राजील में पिछले कई सालों से इन तीनों बिमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2024 के शुरुआती दो महीनों में 9.73 लाख डेंगू के मामले दर्ज हुए। जिससे साओ पाउलो के शहर सुजानो में एमरजेंसी लगानी पड़ी थी। इस लिए ब्राजील अब Mosquito factory लगा रहा है।

प्रारंपिक तरीके कीटनाशक छिड़काव प्रभावी नहीं रहे क्योंकि मच्छरों में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ गई है। इसलिए वैज्ञानिक अनुवांशिक रूप से संशोधित (genetically modified) मच्छरों का सहारा ले रहे हैं।

कैसे काम करती है ये Mosquito factory तकनीक

Wolbachia bacteria से संक्रमित मच्छर : वोल्बाचिया एक प्राकृतिक बैक्टीरिया  है। जो कीड़ों में पाया जाता है। यह मच्छरों के अंदर डेंगू, जीका वायरस और चिकनगुनिया फैलने से रोकता है। इन मच्छरों को प्रयोगशाला में पाला जाता है और शहर में छोड़ दिया जाता है। ये सामान्य मादा मच्छरों के साथ संभोग करते हैं। जिससे नई पीढ़ी भी वायरस प्रतिरोधी हो जाती है। जिसका लाभ ये है कि जब मादा मच्छर काटती है तो वायरस फैलाती है लेकिन ये संक्रमित मच्छर काटने से वायरस ब्लॉक हो जाता है।

आनुवंशिक रूप से संशोधित मच्छर ( genetically modified mosquitoes)
  • ब्रिटिश कंपनी ऑक्सीटेक, द्वारा विकसित है। इनमें एक जीन होता है जो मादा संतानों को परिपक्व होने से पहले ही मार देता है।
  • न काटने वाले नर मच्छर हो चोदे जाते हैं जो सामान्य मादाओं से संभोग करते हैं। इनकी संतान जीवित नहीं रह पाती। जिसके परिणामस्वरूप मच्छरों की आबादी 96 फीसदी तक कम हो जाती है।

इन दोनों सुरक्षित तरीकों को ब्राजील की नेशनल टेक्निकल कमीशन ऑन बायोसेफ्टी ने 2014 में इन्हे मंजूरी दी है।

Mosquito factory की शुरुआत

ब्राजील के Curitiba शहर में मच्छरों की सबसे बड़ी फैक्ट्री (Mosquito factory) खोली गई है। जो सालाना 5 करोड़ से 5 अरब तक मच्छर पैदा करेगी। यह ब्राजील के 70 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित करेगी।

Niteroi City (Rio de Janeiro) में वोलवाचिया मच्छरों से डेंगू केस 69 प्रतिशत, चिकनगुनिया 56 प्रतिशत और जीका वायरस 34 प्रतिशत घटा है।

मच्छर फैक्ट्री (Mosquito factory) की पहल ब्राजील को इन बीमारियों से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वैक्सीन और अन्य उपायों के साथ यह लाखों जिंदगियां बचा सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top