सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सिर्फ एक साड़ी के लिए अपने बेटे को 10वीं मंजिल से निचे लटका दिया। अगर जरा सी चूक हो जाती तो उस बच्चे की जान भी जा सकती थी।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यह घटना फरीदाबाद की बताई जा रही है, जहाँ एक माँ ने अपने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से निचे लटका दिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो लोगों ने उस माँ को खूब खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल यह वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। यह महिला 10वें फ्लोर पर रहती थी। इसने अपनी साड़ी को धोकर सूखने के लिए डाला हुआ था और तभी वह साड़ी 9वें फ्लोर पर गिर गई। 9वां फ्लोर पिछले कंई दिनों से बंद पड़ा था और जब महिला को साड़ी उठाने का और कोई जरिया नहीं मिला तो उसने अपने बेटे को ही साड़ी से बांधकर निचे वाले फ्लोर पर लटका कर भेज दिया।
जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर ने उस महिला को खूब खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा की यह कैसी महिला है जिसके कपडे उसके बेटे की जान से कीमती है। अगर इसमें कुछ जरा सी चूक हो जाती बच्चे की जान भी जा सकती थी।
नीचे के बंद फ़्लैट में गिर गए एक कपड़े के लिए बच्चे के जीवन को यूँ दांव पर लगाया जा सकता है! ईश्वर का शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन आप में कोई, I repeat, कोई भी, कभी भी, किसी भी सूरत में ऐसा ख़तरा मोल न लें।🙏
ये वीडियो फ़रीदाबाद का बताया गया है।
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 12, 2022
देखिए लोगो के रिएक्शन
https://twitter.com/Himansh73922913/status/1492407026948861953?s=20&t=y9_u8r3XnJd3K_bchZ5eDQ
यह बहुत खतरनाक हो सकता था जानलेवा हो सकता था, ईश्वर ने बचा लिया।
कृपया ऐसी हरकत कोई न करे।— 🇮🇳 Lucky लकी لکی 🇮🇳 (@Lucky11India91) February 12, 2022






