सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सिर्फ एक साड़ी के लिए अपने बेटे को 10वीं मंजिल से निचे लटका दिया। अगर जरा सी चूक हो जाती तो उस बच्चे की जान भी जा सकती थी।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यह घटना फरीदाबाद की बताई जा रही है, जहाँ एक माँ ने अपने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से निचे लटका दिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो लोगों ने उस माँ को खूब खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल यह वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। यह महिला 10वें फ्लोर पर रहती थी। इसने अपनी साड़ी को धोकर सूखने के लिए डाला हुआ था और तभी वह साड़ी 9वें फ्लोर पर गिर गई। 9वां फ्लोर पिछले कंई दिनों से बंद पड़ा था और जब महिला को साड़ी उठाने का और कोई जरिया नहीं मिला तो उसने अपने बेटे को ही साड़ी से बांधकर निचे वाले फ्लोर पर लटका कर भेज दिया।
जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर ने उस महिला को खूब खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा की यह कैसी महिला है जिसके कपडे उसके बेटे की जान से कीमती है। अगर इसमें कुछ जरा सी चूक हो जाती बच्चे की जान भी जा सकती थी।
https://twitter.com/umashankarsingh/status/1492373395165442049?s=20&t=y9_u8r3XnJd3K_bchZ5eDQ
देखिए लोगो के रिएक्शन
बच्चे के परिवार इतने बेपरवाह कैसे हो सकते है !!!
ईश्वर का शुक्र है….की कोई घटना नही हुई।
— Irshad khan (@Mrkhanirshad) February 12, 2022
इस बेवकूफ महिला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए छोटे से मासूम की जान जोखिम में डालने पर
— koushal kumar (@Himansh73922913) February 12, 2022
ग़ज़ब लोग हैं सच में ।
इतने लोग उस फ़्लैट में दिख रहे हैं और सब के सब दिमाग़ से पैदल हैं क्या?
— Ainul Huda (@AinulHudaAnsari) February 12, 2022
https://twitter.com/Lucky11India91/status/1492382194551046145?s=20&t=y9_u8r3XnJd3K_bchZ5eDQ